Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

cg news lalpur fruit market food department action:लालपुर फल मार्केट में सड़े-गले फल मिले, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

रायपुर। लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बाजार में सड़े-गले और खराब फल मिलने पर टीम ने कार्रवाई की।

खाद्य विभाग की टीम ने तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1 नमूना लिया। कुल 5 फलों के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान बाजार में खराब हालत में रखे फल भी मिले। इसके बाद टीम ने करीब 40 किलो सड़े-गले फलों को मौके पर ही नष्ट कराया, ताकि ये बाजार में बिक्री के लिए न पहुंच सकें।

See also  Big Breaking : महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का किया ऐलान...

यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य-औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।

Advertisment

विभाग ने लोगों से अपील की है कि फल या अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता जरूर जांचें। अगर कहीं खराब या संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखे तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!