Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Breaking: मोडिफाई सायलेंस लगे 35 बुलेट वाहनों पर 5000 हजार का लगाया जुर्माना…

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार दोपहिया वाहन में तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंस लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग पाइंट लगाकर विशेष अभियान चलाते हुए मोडिफाई सायलेंसर लगे 35 बुलेट वाहनों को पकड़कर जप्ती किया गया एवं मोटरयान अधिनियम के तहत 5000-5000 हजार रूपये फाईन कांटकर मोडिफाई सायलेंसर जप्त किया गया।

बता दे कि कुछ बुलेट वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से फोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते है तथा सड़क पर चलते समय अचानक फटाके की आवाज निकालने लगते है जिससे दूसरे वाहन चालकों में भय एवं डर का माहौल व्याप्त हो जाता है, कुछ वाहन चालक अचानक तेज आवास से घबराकर अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है जिस पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए 35 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन जप्त कर कार्यवाही किया गया।

See also  आईपीएल में इतिहास रचने वाला खिलाड़ी अब टीम इंडिया को इंग्लैंड में जिताएगा, अपने साथी के लिए बन चुका है ‘खतरा’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!