Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संगीतकार का ऑफिस बॉय गिरफ्तार, चुराया था 40 लाख रुपये…

मुंबई। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस से 40 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर से हुई है। संगीतकार के ऑफिस में हुई चोरी के मामले में पुलिस आठ दिन से लगातार जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा चोर से चोरी की रकम का 90 फीसदी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान आशीष बूटीराम सायल (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह संगीतकार के यहां नौ साल से ऑफिस बॉय के तौर पर काम कर रहा था। गत 4 फरवरी को उसने कथित तौर पर प्रीतम चक्रवर्ती के घर पर सामान पहुंचाने के बहाने स्टूडियो से 40 लाख रुपये से भरा बैग चुराया और फिर फरार हो गया।

See also  MP NEWS: हिंदू लड़की लेकर, शादी करने कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, वकीलों ने जमकर पीटा, कहा – लव जिहाद कर रहा था...

चोरी की शिकायत पर मलाड पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोर की तलाश में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि आरोपी ने कांदिवली जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। वहां से वह पैदल चलकर मालवणी और फिर चारकोप इलाके में पहुंचा। वहां से उसने तीसरा ऑटो लिया और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की ओर बढ़ा। पुलिस के अनुसार, वह रात भर ऑटो बदलता रहा और पैदल घूमता रहा। इधर पुलिस लगातार उसकी खोज में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जम्मू-कश्मीर में छिपा हुआ है। मुंबई पुलिस की एक टीम जम्मू-कश्मीर पहुंची। पुलिस द्वारा दो दिनों तक लगातार तलाश करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चोरी की गई रकम में से 34 लाख एक हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी ने चोरी के पैसे से आईफोन और लैपटॉप खरीदा था। पुलिस ने आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में गुपचुप वाले ने पापड़ी देने में की देरी, दो लोगों ने चाकू से किया हमला, दोनों फरार, तलाश जारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!