Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बेंगलुरु के 2 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत, कोंडागांव में हादसे का शिकार हुए…

कोंडागांव। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

See also  विधानसभा में विधायक कश्यप ने चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही का मामला उठाया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!