Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लोकेश राठौर को ग्राम सरखों और हाथीटिकरा में मिला भारी जनसमर्थन, निकली विशाल रैली,  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने लोगों से की अपील…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से कई नामदार लोगों को जनता ने चुनकर कुर्सी पर बैठाया था ताकि जैसा उनका नाम है वैसा काम करके क्षेत्र का विकास सहित समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। लेकिन उन्होंने जीत के बाद समस्याओं से मुंह फेर लिया। इस बार भी कई बाहरी लोग उम्मीदवारी कर रहे है, जो क्षेत्र के सुख दुःख में कभी नहीं आए है। यह बात ग्राम पंचायत सरखों में चुनाव प्रचार के दौरान लोकेश राठौर ने कही।

शनिवार को ग्राम पंचायत हाथीटिकरा और सरखों में जनता का समर्थन मांगने पहुंचे हुए थे। जिन्हें गांव के युवा, किसान वर्ग का भरपूर साथ मिला। उन्होंने सर्वप्रथम देवी दाई मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद चुनावी रैली की शुरुवात की। लोकेश राठौर ने ग्राम हाथीटिकरा, सरखों गांव का भ्रमण बाजे गाजे के साथ किया। ग्रामीणों से बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने की अपील की। गांव के वरिष्ठ लोगों, किसानों और महिलाओं के पैर छूकर विजय आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान गांव की गलियां बल्ब छाप में बटन दबाना है लोकेश भैया ल जिताना है के नारो से गूंज उठा। गांव के बड़े बुजुर्गो ने लोकेश राठौर की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनपर विश्वास जताया।

See also  CG NEWS : दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया,शिक्षिका, पटवारी समेत 3 गिरफ्तार…

लोकेश राठौर ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा न मैं ठेकेदार हूँ न मैं बाहरी प्रत्याशी हूँ। जो चुनाव जीतकर आप लोगों को भूल जाऊंगा। पहले भी मैं क्षेत्र का दौरा करता रहा हूँ, आगे भी क्षेत्र का दौरा करता रहूँगा। चाहे चुनाव का परिणाम कैसा भी हो। मैं आप लोगों के ही क्षेत्र का निवासी हूँ, कड़ी मेहनत करके ऊपर उठा हूँ। मैंने गरीबी देखी है, सायकल चलाया है और इस मुकाम तक पहुंचा हूँ कि क्षेत्र की जनता के समस्याओं को दूर करने की लड़ाई लड़ सकू। इसलिए अपना अमूल्य वोट प्रदान करके मुझे मजबूती प्रदान करे।

See also  शराब और कोयला घोटाले में फिर कई लोग गिरफ्तार, सुबह से चल रही छापेमारी

इधर, क्षेत्र क्रमांक 1 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा लोकेश राठौर की हो रही है। हालांकि दो बार के जिला पंचायत सदस्य अजित साहू भी मैदान में है लेकिन उनपर बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा लगा हुआ है, साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र क्रमांक 1 के गावों में समस्याओं को लेकर उनके द्वारा आजतक कुछ नहीं किया गया है, बल्कि जिस क्षेत्र में उन्होंने चुनाव जीता था उन क्षेत्रों के लोगों के लिए भी कुछ ख़ास नहीं किया। इसलिए उनपर क्षेत्र की जनता का विश्वास नहीं बन पा रहा है। इसी तरह कई प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 1 से उम्मीदवारी कर रहे हैं। जिन्हें क्षेत्र की जनता अपने बीच अभी देख रही है, जबकि इसके पूर्व उनका दर्शन दुर्लभ था। इस पर क्षेत्र की जनता का कहना है कि हमारा वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा। जो युवा हो हमारे क्षेत्र का हो, हमारे बीच रहता हो, हमारी बातों को सुने समझे। न कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता को भूल जाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!