Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर हाइपर क्लब में देर रात बवाल! मामूली बात पर मारपीट, ‘हाय’ बोलने पर भिड़े युवक-युवती

रायपुर : राजधानी रायपुर के चर्चित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामूली सी बात से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP रोड स्थित हाइपर क्लब का है।

‘हाय’ बोलने पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने एक युवती को ‘हाय’ कहा, जिस पर दूसरे पक्ष के युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

See also   ‘मोर दुआर-साय सरकार’ अभियान के तहत आवास सर्वेक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

पुलिस के सामने भी नहीं थमा बवाल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला और बढ़ चुका था। दोनों पक्ष क्लब से बाहर निकलकर पार्किंग एरिया में पहुंच गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी युवक-युवतियां आपस में भिड़ते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे क्लब के अंदर और बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

See also  जिले के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम अकलतरी के 9 वर्षीय बालक आर्यन कुमार यादव के बोन मेरू ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है...

क्लबों में बढ़ते विवाद पर चिंता
रायपुर में क्लब संचालन को लेकर पहले से ही नियम तय हैं, बावजूद इसके लगातार उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। लेट नाइट पार्टियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा।

Advertisment

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
हाइपर क्लब में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां मारपीट और गोली चलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन क्लबों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे।

See also  जनशिकायतों और जानकारी के लिए जनमनरेगा एप्प का करें उपयोग

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!