Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मुझे नहीं लगता कि डेथ ओवरों में हर्षित राणा उतने कारगर हैं, जितने की अर्शदीप सिंह…, रिकी पोंटिंग ने दिया जवाब…

नईदिल्ली। आज से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम गुरुवार को अपने अभियान का आगाज करेगी. दरअसल, पिछले दिनों भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. जिसके बाद हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया. अब सवाल है कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के बीच किसे मौका मिलेगा? दोनों गेंदबाजों मे ज्यादा असरदार कौन है? इस सवाल का जवाब दिया है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने.

See also  कोयलीबेड़ा जनपद में करप्शन के खेल में अफसर, नेता मौन, कार्रवाई करेगा कौन...?

रिकी पोंटिंग का मानना है कि जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में चुना जाना चाहिए. हम जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह ने कितना शानदार प्रदर्शन किया है. अगर आप स्किल सेट की बात करेंगे तो अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह की तरह ही असरदार हैं. जसप्रीत बुमराह नई गेंदों के अलावा डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी करते हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह इस कमी को पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा रिकी पोटिंग ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट हर्षित राणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

रिकी पोंटिंग ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट हर्षित राणा की तारीफ की. रिकी पोंटिंग ने कहा कि हर्षित राणा के अंदर काफी टैलेंट है, हम जानते हैं कि यह गेंदबाज नई गेंद के साथ क्या कर सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि डेथ ओवरों में हर्षित राणा उतने कारगर हैं, जितने की अर्शदीप सिंह की. बताते चलें कि गुरुवार को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी. भारतीय टीम के सामने पहले मुकाबले बांग्लादेश की चुनौती होगी. इसके बाद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

See also  शहर के अंधेरी पुलिया में गला रेतकर हत्या, घटना स्थल पर खोजी कुत्ते के साथ फोरेंसिक टीम मौजूद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!