Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्रेनेड फटने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल…

मध्य प्रदेश के दतिया में लापरवाही के चलते एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यहां ग्रेनेड फटने से युवक की मौत हो गई, जबकि घटना में दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना दतिया के बसई थाना क्षेत्र के जेतपुरा ग्राम की है, जहां आज शुक्रवार को ग्रेनेड फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए l जेतपुरा ग्राम बबीना के कैंट एरिया से लगा हुआ है, कैंट की फील्ड फायरिंग रेंज में आर्मी के जवान अक्सर फायरिंग करते रहते हैं। जिसमें कई ग्रेनेड बिना फ़टे ही जंगल में गिर जाते हैं।

See also  वृत्त प्रभारी के कार्यशैली से आबकारी विभाग पर लग रहा प्रश्नचिन्ह, वृत्त क्षेत्र में आबकारी विभाग की किरकिरी...

हालांकि यह क्षेत्र प्रतिबंधित है और किसी भी नागरिक के यहां जाने पर सख्त रोक है। लेकिन लोग चोरी चुपके इस प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस जाते हैं। फिर चोरी करके बिना फ़टे हुए ग्रेनेड बीन लाते हैं। बाद में इन बिना फ़टे ग्रेनेड से ये गरीब लोग पीतल, ताम्बा निकालने के लिए उसे तोड़ते हैं। इस दौरान इस तरह के हादसे हो जाते हैं। ये कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ग्रेनेड तोड़ने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। नतीजतन ऐसे हादसे हो रहे हैं। आज जेतपुरा ग्राम में जब तीन लोग ग्रेनेड तोड़ रहे थे तो ग्रेनेड फट गया और ये घटना घट गई l

See also  नपाध्यक्ष जय थवाईत ने सार्वजनिक वितरण दुकान का शुभारंभ …

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!