Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Champions Trophy 2025 Prize Money: विजेता पर होगी पैसों की बरसात, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों; जानें प्राइज मनी…

ICC Champions Trophy 2025 Prize Money Announced: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की तरफ (ICC) से बंपर प्राइज मनी का एलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. टूर्नामेंट की शरुआत 19 फरवरी से होगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. तो आइए जानते हैं कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए कितनी प्राइज मनी का एलान किया.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 59.62 करोड़ भारतीय रुपये) की प्राइज मनी का एलान किया गया. इसमें टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.46 करोड़ भारतीय रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी. इसके अलावा रनरअप रहने वाली टीम को 1.24 मिलियन (9.73 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम दी जाएगी.

See also  एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व, शहीद दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र...

बाकी टीमों को भी मिलेगा इनाम

विजेता और उपविजेता के अलावा टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों पर भी करोड़ों की बरसात होगी. सेमीफाइनलिस्ट रहने वाली टीमों को 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ भारतीय रुपये) प्राइज मनी के रूप में दिए जाएंगे.

Advertisment

इसके अलावा पांचवें और छठे पायदान पर रहने वाली टीमों को 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ भारतीय रुपये) दिए जाएंगे. बाकी सातवें और आठवें पायदान पर रहने वाली टीमों को 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ भारतीय रुपये) दिए जाएंगे.

विजेता टीम- 2.24 मिलियन डॉलर (19.46 करोड़ भारतीय रुपये)
रनरअप- 1.24 मिलियन डॉलर (9.73 करोड़ भारतीय रुपये)
सेमीफाइनलिस्ट- 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ भारतीय रुपये)
पांचवें एवं छठे नंबर की टीम- 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ भारतीय रुपये)
सातवें या आठवें नंबर की टीम- 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ भारतीय रुपये).

See also  अग्निवीर में लिखित परीक्षा में चयनित युवाओं की शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चयनित युवाओं का बढ़ाया मनोबल...

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 8 टीमें

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों में- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल है.

टूर्नामेंट की 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है.

टूर्नामेंट के ग्रप-ए में- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को रखा गया है. इसके अलावा ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को रखा गया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!