Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम बोड़सरा और मरकाडीह की जनता ने लोकेश राठौर को कहा विजयी भवः,  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने लोगों से की अपील…

जांजगीर-चांपा। नगरीय निकाय चुनाव का शोर थम चुका है, अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सबाब अपने चरम पर है। प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक डाली है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे है। ताकि क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जा सके। गांव की गलियों में चुनावी शोर खूब सुनाई पड़ रहा है।

इसी क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी लोकेश राठौर गुरुवार को ग्राम पंचायत मरकाडीह और बोडसरा में जनता से समर्थन मांगने पहुंचे हुए थे। जहां लोगों का जन सैलाब देखने को मिला। गांव के युवा, किसान और महिलाओं का भरपूर साथ मिला। उन्होंने गांव का भ्रमण बाजे गाजे के साथ किया। ग्रामीणों से बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने की अपील की। गांव के वरिष्ठ लोगों, किसानों और महिलाओं के पैर छूकर विजय आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान गांव की गलियां बल्ब छाप म मुहर लगाना है लोकेश भैया ल जिताना हे के नारों से गूंज उठा। गांव के बड़े बुजुर्गो ने लोकेश राठौर की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनपर विश्वास जताया।

See also  रोजाना ब्रेड खाना बना सकता है इस दिमागी बीमारी का शिकार रिसर्च में दावा

लोकेश राठौर ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा न मैं ठेकेदार हूँ न मैं बाहरी प्रत्याशी हूँ। जो चुनाव जीतकर आप लोगों को भूल जाऊंगा। पहले भी मैं क्षेत्र का दौरा करता रहा हूँ, आगे भी क्षेत्र का दौरा करता रहूँगा। चाहे चुनाव का परिणाम कैसा भी हो। मैं आप लोगों के ही क्षेत्र का निवासी हूँ, कड़ी मेहनत करके ऊपर उठा हूँ। मैंने गरीबी देखी है, सायकल चलाया है और इस मुकाम तक पहुंचा हूँ कि क्षेत्र की जनता के समस्याओं को दूर करने की लड़ाई लड़ सकू। इसलिए अपना अमूल्य वोट प्रदान करके मुझे मजबूती प्रदान करे।

See also  अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी...

Advertisment

इधर, क्षेत्र क्रमांक 1 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा लोकेश राठौर की हो रही है। हालांकि दो बार के जिला पंचायत सदस्य अजित साहू भी मैदान में है लेकिन उनपर बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा लगा हुआ है, साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र क्रमांक 1 के गावों में समस्याओं को लेकर उनके द्वारा आजतक कुछ नहीं किया गया है, बल्कि जिस क्षेत्र में उन्होंने चुनाव जीता था उन क्षेत्रों के लोगों के लिए भी कुछ ख़ास नहीं किया। इसलिए उनपर क्षेत्र की जनता का विश्वास नहीं बन पा रहा है। इसी तरह कई प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 1 से उम्मीदवारी कर रहे हैं। जिन्हें क्षेत्र की जनता अपने बीच अभी देख रही है, जबकि इसके पूर्व उनका दर्शन दुर्लभ था। इस पर क्षेत्र की जनता का कहना है कि हमारा वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा। जो युवा हो हमारे क्षेत्र का हो, हमारे बीच रहता हो, हमारी बातों को सुने समझे। न कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता को भूल जाए।

See also  दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा, माघपूर्णिमा पर बलौदाबाजार में दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरू कबीर संत समागम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा, सबके साथ और सहयोग से प्रदेश में बहाएंगे विकास की गंगा - मुख्यमंत्री साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!