Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम कन्हाईबंद और पाली की जनता से लोकेश राठौर ने मांगा समर्थन, रैली में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल,  घर- घर जाकर लोगों से बल्ब छाप में मुंहर लगाने कहा…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत चुनाव की वोटिंग में कुछ दिन ही शेष है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों ने अपना -अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग संपन्न हुई है। आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने अपनी कमर कसी हुई है। गांव की गलियों में चुनावी शोर खूब सुनाई पड़ रहा है।

इसी तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी लोकेश राठौर बुधवार को ग्राम पंचायत कन्हाईबंद और पाली में जनता से समर्थन मांगने पहुंचे हुए थे। जिन्हें गांव के युवा, किसान और महिलाओं का भरपूर साथ मिला। उन्होंने गांव का भ्रमण बाजे गाजे के साथ किया। ग्रामीणों से बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने की अपील की। गांव के वरिष्ठ लोगों, किसानों और महिलाओं के पैर छूकर विजय आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान गांव की गलियां बल्ब छाप म मुहर लगाना है लोकेश भैया ल जिताना हे के नारों से गूंज उठा। गांव के बड़े बुजुर्गो ने लोकेश राठौर की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनपर विश्वास जताया।

See also  फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष में निर्माता- निर्देशक अखिलेश कोमल हुए सम्मानित

लोकेश राठौर ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा मैं पिछले 10 सालों से आपके क्षेत्र के लोगों के दुःख सुख कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में आता रहा हूँ। आगे भी क्षेत्र का दौरा करता रहूँगा। चाहे चुनाव का परिणाम कैसा भी हो। मैं आपके क्षेत्र का ही निवासी हूँ, कोई बाहरी प्रत्याशी नहीं हूँ। इसलिए अपना अमूल्य वोट प्रदान करके मुझे मजबूती प्रदान करे। ताकि मैं आप लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर सकू।

क्षेत्र क्रमांक 1 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा लोकेश राठौर की हो रही है। इसकी वजह शिक्षित होने के साथ ग्रामीण जनता को समझ आए उस भाषा में अपनी बात को आसान शब्दों में रख रहे है, जिससे गांव के लोग उन्हें अपने बीच का मान रहे है, यही वजह है कि जिस गांव में भी लोकेश राठौर जा रहे है। वहां ग्रामीणों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। जबकि अन्य प्रत्याशियों के आने पर भीड़ गायब दिख रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!