Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING: प्रेसर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर…

दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर प्रेसर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान प्रधान आरक्षक एम एन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में तैनात प्रधान आरक्षक एम एन शुक्ला की स्थिति गंभीर है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। आईईडी विस्फोट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जवान के दोनो पैर के चिथड़े उड़ गए।

See also  ब्रेकिंग न्यूज़: महाकुंभ में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल...

प्रेसर आईईडी विस्फोट के बाद साथियों ने उन्हें मौके से निकालकर कैंप लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साथी जवानों ने तुरंत अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी।

घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान जवान का उपचार जारी है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है।
उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार जारी कार्यवाही से बौखलाए नक्सली कायराना करतूत को अंजाम देते हुए जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेसर आईईडी लगा रहे हैं। नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी विस्फोट की चपेट में कभी जवान तो कभी ग्रामीण तो कभी मवेशी आकर बुरी तरह घायल हो चुके हैं।

Advertisment

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। विदित हो कि जगरगुंडा का यह वही इलाका है, जहां से सीआरपीएफ के जवान विगत 4 वर्षों में 200 से ज्यादा आईईडी बरामद कर चुके हैं।

See also  Government’ S Big Step : डिजिटल होंगे छत्तीसगढ़ के माननीय’ सभी 90 विधायकों को मिलेगी लॉगिन आईडी, विकास कार्यों के प्रस्ताव अब एक क्लिक पर होंगे ऑनलाइन

कभी यह इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब कमजोर पड़ चुके नक्सली प्रेसर आईईडी विस्फोट से जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगाकर नुकसान पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!