Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रायपुर के सड्डू में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां जुटीं

रायपुर : रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अब तक पांच दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि अतिरिक्त वाहन भी लगातार बुलाए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेज थी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे उसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

See also  छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार....

यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!