Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सनातन धर्म का असली चेहरा हैं महन्त रामसुन्दर दास, विभिन्न स्थानों पर गौरा -गौरी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल,मठ में की गोवर्धन पूजा…

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास महाराज सनातन धर्म के असली चेहरा हैं,उनके नेतृत्व में सभी धर्म के मानने वाले लोग एवं विभिन्न पंथ से जुड़े हुए धर्मावलंबियों का सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं विश्वास बढ़ा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर महन्त महाराज ने जहां एक ओर नगर के विभिन्न स्थानों में आयोजित गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की वहीं दूसरी ओर उन्होंने जैतु साव मठ एवं श्री दूधाधारी मठ में परंपरागत रूप से संचालित गोवर्धन पूजा को संपन्न किया। इस बीच जब वे गौरा-गौरी पूजन के लिए दुर्गा चौक पहुंचे तब वहां नगर के महापौर एजाज ढेबर ने भी भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ छत्तीसगढ़ राज्य के अत्यंत प्राचीन मठों में से एक है। यहां एक से बढ़कर एक सिद्ध महात्मा हुए हैं इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज न केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अपितु पूरे भारतवर्ष सहित अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं। जिनके नेतृत्व में विभिन्न धर्मावलंबियों का सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं विश्वास जागृत हुआ है। यह बात पूरे रायपुर नगर के लोग जानते हैं कि श्री दूधाधारी मठ के संस्थापक स्वामी बलभद्र दास महाराज के सानिध्य में भेड़ और बकरी दोनों एक ही घाट पर पानी पिया करते थे। गौरी गौरा पूजन के कार्यक्रम में राजेश्री महन्त महाराज के साथ कन्हैया अग्रवाल, सनी अग्रवाल, सतनाम सिंह पनाग, सत्यनारायण नायक, भूपत महोबिया, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, लालू गोस्वामी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित हुए।

See also  वायरल वीडियो बना सुराग, 10 भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!