Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR:2 हजार से ज्यादा वैकेंसी, एक से दो दिन में शुरू हो जायेंगे आवेदन…

रायपुर। यूपीएससी और एसएससी की तरह ही प्रदेश में भी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होगा। इसकी शुरुआत व्यापमं करने जा रहा है। सालभर में व्यापमं से कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी इसकी पूरी लिस्ट जारी होगी। इससे युवाओं को पहले ही यह पता चल जाएगा कि इस साल कौन सी परीक्षा होगी और इसके लिए कब से आवेदन भरे जाएंगे। यह कैलेंडर इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक साल में 2 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएगी। इसमें वर्ष 2025 में दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का उल्लेख होगा। इससे पहले के वर्षों में व्यापमं की ओर से इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग समेत अन्य की प्रवेश परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी होता था। लेकिन इस बार भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया गया है। पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों से यह मांग की जा रही थी कि यूपीएससी, एसएससी व दूसरे राज्य में जिस तरह से भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होता है, छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया जाए। अब व्यापमं से यह कैलेंडर जारी हो रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए भी कैलेंडर जारी हो सकता है।

See also  BREAKING NEWS:टेलीग्राम का जाल, युवक से 19 लाख की ठगी, लड़की के झांसे में फंसकर गंवाए पैसे…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!