Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कचहरी चौक के राजा ग्रुप के सदस्य भैरव मिश्रा की अगुवाई में 400 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन…

जांजगीर-चांपा। विधायक व्यास कश्यप के जन्मदिन पर कचहरी चौक के राजा ग्रुप द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सक्रिय भाजपा सदस्य भैरव मिश्रा अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक कश्यप ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस का गमछा पहन कर सबका स्वागत करते हुए उम्मीद जाहिर की कि कचहरी चौक का राजा ग्रुप नगर के प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक ,शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा सकते हुए नगर के लोगों की सेवा और सहायता कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आप लोगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सब नई ऊर्जा के साथ नगर एवं क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कांग्रेस पार्टी प्रवेश को लेकर भैरव मिश्रा ने कहा कि जब से व्यास कश्यप विधायक बने हैं तब से उनके द्वारा नगर के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है ऐसा प्रयास पूर्व में नहीं देखा गया था। उनका सहज, सरल और संघर्षशील कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर हम सबने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर विधायक श्री कश्यप के साथ कम से कदम मिलाकर कार्य करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में नन्हे सिंह, राजू यादव, पिंटू राठौर, संतोष मुकुंदा यादव, बल्लू राठौर राजकुमार सारथी, नीलकंठ सारथी, विजय टंडन, पप्पू भाई शिवा सहित उनके समर्थक साथीगण शामिल रहे।

See also  Gold Silver Price: रिकॉर्ड स्तर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सुरक्षित निवेश के लिए कैश पर भरोसा

कांग्रेस प्रवेश पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया,संतोष गढ़वाल बोबाई,संकल्प द्विवेदी,जिला यूंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सभापति रामविलास राठौर व विष्णु यादव, भोलू यादव, राजा सिद्दीकी, हीरा उपाध्याय, चुन्नू थवाईत,चंद्रशेखर कश्यप, आकाश तिवारी,महेंद्र कश्यप,पवन कहरा,रफीक खान,पवन कश्यप,अनिल चौरसिया,बल्ला राठौर ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!