Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चरणदास महंत से भूपेश बघेल नाराज, नेतृत्व सौंपना हाईकमान का अधिकार…

रायपुर। छग कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। JP के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा।

See also  CG NEWS : बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

इस मुद्दे को लेकर जब बीजेपी ने घेरा तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मीडिया के सामने आना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह हाईकमान करता है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!