Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:कई महीनों से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था शिक्षक, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पिछले 6 महीनों से नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना रहे थे। छात्रा शिक्षक के डर से किसी को कुछ नहीं बता रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हुई ,तो इसकी जानकारी पुरिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला डिंडो थाना क्षेत्र का है।

वहीं 9 जनवरी को कोरबा जिले के छात्रावास में एक छात्र ने बच्ची को जन्म दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी राम कुमार कमरो को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म था। इस मामले में कलेक्टर छात्रावास के प्रभारी को निलंबित किया था। बच्ची को जन्म देने के बाद छात्रा ने बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया था। जिसका जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

See also  उज्जैन के गोगापुर में रंग पंचमी पर चुल का आयोजन, अंगारों पर चलकर भगवान महादेव को करते हैं जल अर्पित

पोड़ी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा बालिका हॉस्टल में रहकर 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। यह जानकारी जब हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती रात्रि को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर बच्चे के बारे में पूछा। पूछने पर छात्रा ने अपनी संतान होने से इंकार कर दिया। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया तो छात्रा की मां ने बताया कि, उन्हें भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने जनजाति समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई प्रसन्नता - नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी बधाई, जनजाति समाज से बने मुख्यमंत्री आदिवासी इलाकों की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे - अरविंद नेताम...

हॉस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा के मां बन जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नाबालिग छात्रा ने अपना बच्चा होना स्वीकार नहीं किया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!