Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुहागरात पर ऐसा क्या कहा…शादी की पहली रात कत्ल हो गया…

बदायूं-अलापुर। यूपी के बदायूं में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पांच अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार पति ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुहागरात पर उसने कहा कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। शादी की पहली रात ये बात सुनकर वह हैरान रह गया और परिवार के साथ मिलकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पूरा मामला अलापुर कस्बे का है। यहां के रहने वाले यादराम के 17 साल के बेटे नीरज की शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास की बेटी के साथ 22 जनवरी को शादी हुई थी। बकौल नीरज का पहले से उसकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी में होने के चलते दोनों की शादी करा दी गई। दोनों के बीच शादी से पहले भी संबंध बने थे, लेकिन उसने कभी खुद के गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी थी। नीरज ने पुलिस को बताया कि सुहागरात पर उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है और तुम्हारा की बच्चा उसके पेट में है। ये बात सुनकर पहले तो वह सन्न रह गया। उसे विश्वास ही नहीं हुआ। उसने इसकी जानकारी घर वालों को दी। परिवार और आसपास के लोग तानें मारने लगे। तरह-तरह की बातें वह बर्दाश्त नहीं कर पया और मां के साथ मिलकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

See also  क्या चेहरे पर धब्बे कोई बीमारी हैं?

शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव डभौरा सिमरा के रहने वाले रामनिवास ने अपनी बेटी नीरज की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति छज्जू उर्फ पुष्पेंद्र, सास कांता, ससुर यादराम, जेठ रवि, नंद अंजू, चचिया ससुर लालाराम और दिनेश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति छज्जू और सास कांता को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी पांच आरोपी अब भी फरार हैं। नवविवाहिता नीरज के पिता रामनिवास ने पुलिस को बताया था कि नीरज और छज्जू की शादी 22 जनवरी को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर नीरज को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब रामनिवास बेटी के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुराल वालों ने नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी।

See also  रायगढ़ में ‘मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का खुलासा! फर्जी दुल्हन बन युवतियां करती थीं करोड़ों की ठगी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!