Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या चेहरे पर धब्बे कोई बीमारी हैं?

चेहरे, हाथों या शरीर के अन्य हिस्सों पर कभी-कभी भूरे या गहरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं. ये धब्बे अक्सर लोगों की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं. कुछ लोग इसे नजरअंदाज भी करते रहते हैं, लेकिन क्या ये कोई गंभीर बीमारी होती है या फिर सामान्य इंफेक्शन के कारण ऐसा होता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

मेलास्मा या हाइपरपिग्मेंटेशन में त्वचा के कुछ हिस्सों का रंग बाकी हिस्सों से ज्यादा गहरा हो जाता है. ये स्थिति आमतौर पर चेहरे, माथे, गाल, नाक, ऊपरी होंठ, गर्दन, कंधे या हाथों पर होती है और इस वजह से भूरे या कभी-कभी कत्थई रंग के धब्बे दिखने लगते हैं. लेडी हर्डिंगें हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एलएस घोटकर कहते हैं कि यह भी त्वचा की एक समस्या है, जिसकी वजह से स्किन पर धब्बे बनते हैं. हालांकि अगर कोई अन्य लक्षण दिखाई दे जैसे धब्बों में अचानक बदलाव आ जाए, उनका आकार बढ़ने लगे, दर्द, खुजली या खून आने जैसे लक्षण दिखने लगें, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए. क्योंकि ऐसे हालात में ये धब्बे दूसरी बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं.

See also  निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी...

धब्बे पड़ने के ये भी हो सकते हैं कारण
हार्मोन में बदलाव

प्रेग्नेंसी, हार्मोंस संबंधी दवाओं के इस्तेमाल या गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से हार्मोंस संतुलन बिगड़ सकता है, इससे भी धब्बे पड़ सकते हैं. कुछ मामलों में सूरज की अल्ट्रावॉयलट किरणें त्वचा में रंग बनाने वाले तत्वों यानी मेलेनिन का उत्पादन बढ़ाती हैं, इससे भी धब्बे आ सकते हैं.

क्या होते हैं लक्षण?
त्वचा पर हल्के से गहरे भूरे रंग के धब्बे.

Advertisment

चेहरे के दोनों ओर, गाल, माथे, नाक, ऊपरी होंठ, गर्दन या हाथों पर धब्बे पड़ना.

अनियमित आकार के हो सकते हैं धब्बे.

आमतौर पर धब्बों में दर्द, खुजली या सूजन नहीं होती है.

See also  मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.120 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैसे करें बचाव?
धूप से बचें

ज्यादा धूप में बाहर जाने से बचें. जरूर पड़ने पर सन्सक्रीम लगाकर ही बाहर निकलें. इनके अलावा टोपी, स्कार्फ, छाता या चश्मा जरूर पहनें.

त्वचा का रखें ख्याल

हल्के साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. केमिकल वाले मेकअप या स्क्रिन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें. त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

घरेलू उपाय

दूध और शहद मिलाकर धब्बों पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें

खीरा और दही का पेस्ट बनाकर 30-40 मिनट तक त्वचापर लगाएं और फिर धो डालें.

पपीता का पेस्ट बनाकर धब्बों पर लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें.

See also  जब छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे के साथ नजर आए कोरिया के इक्सन सिटी के मेयर, दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी मेयर का छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा से सम्मान...

डॉक्टर से लें सलाह

प्रोफेसर एलएस घोटकर कहते हैं कि अगर धब्बे असामान्य लगें या उन पर घरेलू उपाय असर न करें, तो तुरंत ही स्किन स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए. उनकी सलाह पर ही दवाएं लें और जरूरत पड़ने पर टेस्ट कराएं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!