Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में ‘मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का खुलासा! फर्जी दुल्हन बन युवतियां करती थीं करोड़ों की ठगी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े फर्जी मैट्रिमोनियल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में बाहर से लोक सेवा केंद्र का काम दिखाया जाता था, जबकि अंदर कॉल सेंटर के जरिए देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

दुल्हन बनकर करती थीं बातचीत
जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां खुद को संभावित दुल्हन बताकर लोगों से संपर्क करती थीं। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण और स्क्रिप्ट दी जाती थी। पहले भावनात्मक बातचीत के जरिए भरोसा जीता जाता और फिर शादी की बात आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जाते थे।

See also  CG CRIME : अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, तलवार से सात लोगों को काटा, बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात

किस्तों में वसूले जाते थे पैसे
पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन, मुलाकात और परिवार से मिलने जैसे बहाने बनाकर अलग-अलग चरणों में पैसे वसूले जाते थे। एक पीड़ित ने बताया कि कई दिनों तक बातचीत कर शादी का भरोसा दिलाया गया और फिर अचानक संपर्क तोड़ दिया गया।

मास्टरमाइंड और गिरोह का नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड कपिल गर्ग है। उसने लोक सेवा केंद्र की आईडी निरस्त होने के बाद इस अवैध नेटवर्क को खड़ा किया। गिरोह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसाता था।

सोशल मीडिया बना ठगी का हथियार
आरोपी आकर्षक तस्वीरों और वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान खींचते थे। हर प्रोफाइल के साथ संपर्क नंबर साझा किया जाता, जिससे सीधे कॉल सेंटर तक पहुंच बनाई जाती थी।

Advertisment

26 आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 25 युवतियों समेत कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

See also  चखना सेन्टरों में गंदगी दिखने पर आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई…कलेक्टर बोले,पीएम आवास में गड़बड़ी हुई तो सीधे CEO होंगे जिम्मेदार…किसानों के पंजीयन में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!