Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: पुलिस ने मारी रेड, हाथ काटते मिला प्रेमी जोड़ा, नशा, 32 लोग हिरासत में…

भिलाई। टाउनशिप के तालपुरी परिजात कॉलोनी में दुर्ग पुलिस ने रविवार सुबह तड़के 4 बजे छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने एक-एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर उसकी जांच की। इस दौरान एक फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला। वो दोनों नशे के आदी हैं। नशे की हालत में अपना हाथ भी ब्लेड से काटते हैं।

जानकारी के मुताबिक, साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, दोनों ने शादी कर ली है। नशे की हालत में हाथ में ब्लेड मारते हैं। पुलिस का कहना है कि, ऐसी हालत गोली या इंजेक्शन जैसी नशा करने के बाद होता है।

पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि परिजात कॉलोनी में जिन लोगों को फ्लैट दिए गए हैं। उसमें असल लोग न रहकर असामाजिक तत्व रह रहे हैं। शाम होते ही कॉलोनी के अंदर शराब, गांजा समेत कई तरह का नशा करते हैं।

See also  Chaitanya Baghel EOW Chargesheet : छत्तीसगढ़ आबकारी कांड : पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ 8वां अभियोग पत्र दाखिल, रियल एस्टेट में निवेश का खुलासा

इसके साथ ही रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं। जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी अभिषेक झा के निर्देश में 6 टीमों का गठन किया। यह टीम रविवार सुबह 4 बजे परिजात कॉलोनी में छापा मारने पहुंची, जहां सभी 200 हजार फ्लैट की चेकिंग की गई।

Advertisment

200 से अधिक बल और अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पाण्डेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, आईपीएस राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद रहा।

See also  जांजगीर चांपा पुलिस की पहल जिले में ''ऑपरेशन उपहार'' का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया...

32 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने परिजात के अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई। इसके साथ लड़कों के पास से हुक्का, गांजा, चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। पुलिस जांच करने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

कॉलोनीवासी पुलिस की कार्रवाई से खुश

इस दौरान यहां रह रहे कॉलोनी के लोग पुलिस कार्रवाई से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई होने यहां असामाजिक तत्व कम आते हैं। कॉलोनी में लड़ाई झगड़ा और नशे की गतिविधियां भी कम हुई हैं।

See also  स्वयं का व्यवसाय करने से बढ़ता है आत्मविश्वास - कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत अफरीद में आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजन, मेले में लगभग 11.72 करोड़ से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत, हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव...

2000 हजार फ्लैट में सिर्फ 350 का वेरिफिकेशन

परिजात कॉलोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यह 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसाइटी में कराया है।

बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर एएसपी अभिषेक झा ने पुलिस के जरिए सभी फ्लैट्स मालिकों का वेरिफिकेशन कराने की बात कही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!