Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फैक्ट्री मालिक 30 लाख की चोरी मामले में गिरफ्तार, दोस्त यहां दिया था वारदात को अंजाम…

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 30 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहनों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया है. यह वारदात 22 जनवरी को आनंद पर्वत इलाके में स्थित एक घर में हुई थी. एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले की जांच के दौरान संदिग्धों की तलाश शुरू की और 26 जनवरी को दो आरोपी 23 वर्षीय अर्जुन और 40 वर्षीय दिनेश को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान अर्जुन के पास से एक सोने की चेन बरामद की गई. वहीं दूसरे आरोपी दिनेश ने पुलिस को उस बाइक के बारे में जानकारी दी, जिसमें बाकी के गहने छिपाकर रखे गए थे.

See also  घर से मगरमच्छ का रेस्क्यू, दहशत में थे लोग

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस चोरी की साजिश अपने साथी प्रशांत के साथ मिलकर बनाई थी. प्रशांत एक फैक्ट्री मालिक है और पीड़ित का बचपन का दोस्त भी था. पुलिस का कहना है कि प्रशांत को पीड़ित के घर के बारे में पूरी जानकारी थी. फिलहाल पुलिस प्रशांत की तलाश कर रही है, जो अब तक फरार है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने इससे पहले भी इस तरह की कोई वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद इस चोरी से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

See also  Raipur News : रायपुर में अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग से मची अफरा-तफरी, भनपुरी में तंबाकू गोदाम भी जला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!