Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक्टिवा की डिक्की से नशीली टेबलेट जब्त, युवक गिरफ्तार…

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में अंजोरा पुलिस चौकी ने नशीली गोलियां बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 7200 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की है, जिनकी कीमत करीब 17,828 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी एक सफेद एक्टिवा में बैठकर नशीली गोलियों की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। जब पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा, तो उसके पास से यह प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन गोलियों को ऑनलाइन भुगतान के जरिए मंगवाता था। पुलिस अब इन टैबलेट की सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई करेगी।

See also  Classroom Scam : मनीष सिसोदिया को ACB ने भेजा दूसरा समन, 2000 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!