Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मेथी मलाई मटर की सब्जी…

सर्दी के मौसम में कई सारी फ्रेश सब्जियां आती हैं। इनमें मटर और मेथी प्रमुख है। इन दोनों को मिलाकर मेथी मटर मलाई की शानदार रेसिपी बनाई जा सकती है। यह डिश खाने में काफी टेस्टी लगती है। शादी-पार्टी और रेस्ट्रॉन्ट में इस सब्जी की काफी डिमांड रहती है। इसे आप पुलाव, रोटी, लच्छा पराठा, नान किसी के साथ भी खा सकते हैं। यह डिश बनाने के लिए आपको कई मसालों की जरूरत नहीं होती। सारे इन्ग्रेडिएंट्स घर पर आसानी से मिल जाते हैं।

सामग्री- मेथी, मटर, फ्रेश मलाई, जीरा, घी, तेल, बटर, प्याज, लहसुन, हरी इलायजी, जावित्री, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च।

See also  BIG NEWS : थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर...

विधि– पैन में घी लें। इसमें जीरा, लंबा कटा प्याज, लहसुन, टमाटर, 4 हरी इलायची, जावित्री का टुकड़ा, थोड़ा सा नमक डालकर फ्राई करें। मसाला सॉफ्ट हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीस लें। इस मसाले को अलग निकाल लें। अब पैन में तेल लें। इसमें थोड़ा बटर डालकर गर्म करें। इसमें तेज पत्ता और जीरा डालें। अब इसमें पिसा हुआ मसाला मिलाएं। इसके बाद इसमें नमक, थोड़ी सी काली मिर्च डालें। मेथी मलाई मटर की रेसिपी में वाइट ग्रेवी की बनती है। इसलिए इसमें लाल मिर्च और हल्दी नहीं डालते। अगर आप रंगत लाना चाहे हैं तो मसाले भूनते वक्त डाल सकते हैं। मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें मेथी डालें। मेथी को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है। साथ ही आप चाहें तो इसे स्टीम करके या गुनगुने पानी में धोकर इस्तेमाल करें तो कड़वाहट थोड़ी कम हो जाएगी। 5 मिनट तक इसमें मसाले मिलने दें। अब इसमें आधा कप क्रीम या फेंटी हुई मलाई और 1 कप पानी मिलाएं। साथ ही मटर डाल दें। आप इसमें आधी चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं। अगर मटर फ्रेश और मीठी है तो चीनी न डालें। इसकी मीडियम आंच पर पकने दें। बाद में थोड़ा सा गरम मसाला डालें। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से 4 बूंद नींबू डाल दें। मेथी मटर मलाई रेसिपी को आप मिस्सी रोटी, आटे की रोटी या चावल से खाएं मजेदार टेस्ट आएगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!