Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस्तर में शव दफनाने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट:11 घायल, 21 के खिलाफ FIR, 7 गिरफ्तार, गांव में तनाव, पुलिस बोली स्थिति कंट्रोल में…

बस्तर। बेलर गांव में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में आदिवासी समुदाय के 10 से 11 लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है जिनमें 7 लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मारपीट का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस जवानों की मौजूदगी में ही मारपीट हो रही है, जवान बीच बचाव की कोशिश कर रहे हैं। अब भी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। इधर, बस्तर पुलिस का दावा है कि स्थिति उनके कंट्रोल में है। पूरा मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

See also  ओम बिरला शहीद की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल, निभाई भात की रस्म...

जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद

जिले के दाबपाल गांव की रहने वाली धर्मांतरित महिला सुबरो पति बलि (40) की किसी बीमारी की वजह से 3 दिन पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन उसके शव को पड़ोसी गांव बेलर में अपने निजी जमीन में दफनाना चाहते थे। वे शव लेकर गांव भी पहुंच गए थे। लेकिन, यहां आदिवासी समाज के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई।

10 से 11 लोग घायल

Advertisment

उन्होंने कहा कि गांव में ग्राम देवी-देवता का वास है। किसी दूसरे धर्म के लोगों का शव दफनाने नहीं दिया जाएगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मारपीट भी हो गई। ईसाई समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के करीब 10 से 11 लोगों की पिटाई कर दी।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को लिखा पत्र को लिखा पत्र....

छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया गांव

वहीं इस इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली इसके बाद आनन-फानन में पुलिस फोर्स गांव पहुंची। गांव को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया। वहीं दोनों तरफ से हुए इस बवाल में घायल हुए करीब 10 से 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कुल 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

गांव में ही दफनाया शव

बताया जा रहा है कि, धर्मांतरित महिला का शव गांव में ही दफना दिया गया है। कहीं और हिंसक घटना न हो जाए इसलिए पुलिस फोर्स अब भी उस इलाके में मौजूद है। फिलहाल गांव में तनाव के हालात हैं। ASP महेश्वर नाग का कहना है कि स्थिति उनके कंट्रोल में है। 21 लोगों के खिलाफ कार्यवाई की गई है। 7 लोगों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

See also  Raigarh News: ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इन्हें भेजा गया जेल

मोहन कोहरामी (36)
पीलुराम मंडावी (50)
संतो कश्यप (40)
गुप्ताराम कवासी (35)
दीनू कश्यप (29)
गोंचू कश्यप (49)
रतु कश्यप (37)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!