छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता 01 नवम्बर 2023 को सुबह अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी देवीलाल कश्यप घर अंदर आया और पीड़िता को घर में अकेली देखकर बेजत्ती करने की नियत से हाथ बांह पकड़ा मना करने पर गाली गलौच किया और हाथ मुक्का से मारपीट किया तब यह चिल्लायी तो आरोपी भाग गया। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को बताई तो थाना रिपोर्ट करने जा रही थी तो आरोपी द्वारा रास्ते में पीड़िता को थाना मत जाना, नहीं तो अच्छा नहीं होगा कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। दोनो किसी तरह थाना आए। पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 322/23 धारा 452, 354 ख, 323, 506 बी, 190 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरी. कमलेश शेंडे एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



