Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कर्मचारी पर दिल आया कंपनी की मालकिन का, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिसकर्मियों के फूल गए हाथ-पैर…

भद्रक। गुजरात की रहने वाली महिला ने ओडिशा के भद्रक जिले के पुलिस स्टेशन में सुसाइड करने की कोशिश की. निराल ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी. महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसी से परेशान होकर उसने थाने में फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद उसकी संपत्ति और पैसे हड़प लिए और उसे व उसके बच्चे को छोड़ दिया.

एजेंसी के अनुसार, पीड़ित महिला अहमदाबाद में आईटी कंपनी की मालकिन थी. उसे अपनी ही कंपनी में काम करने वाले मनोज नायक नाम के युवक से प्यार हो गया था. इसके बाद शादी कर ली. पुलिस का कहना है कि दोनों का दो साल का बेटा भी है. मनोज ने शादी के बाद महिला को अपने गांव नरसिंहपुर में बिजनेस शुरू करने के लिए राजी किया. इस बिजनेस के लिए महिला ने अपनी प्रॉपर्टी और कंपनी को गिरवीं रख दिया और करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पति को दिया.

See also  आम आदमी पार्टी में जांजगीर लोकसभा के सचिव बने आशुतोष गोपाल...

महिला का आरोप है कि पांच करोड़ रुपये लेने के बाद मनोज ने पैसे लिए और छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची. शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर महिला ने बोनठ थाने में जाकर फिनाइल पी लिया. पुलिस कर्मियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में महिला को भद्रक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की हालत स्थिर बताई है.

महिला के के भाई ने कहा कि मेरी बहन पिछले तीन महीने से परेशान है. पुलिस की लापरवाही की वजह से वो इतनी परेशान हो गई कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई और सुसाइड की कोशिश की. महिला के भाई ने कहा कि आरोपी मनोज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बोनठ पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक श्रीवल्लभ साहू ने बताया कि आरोपी मनोज की तलाश करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं. यह टीम पहले भी ओडिशा के राउरकेला, संबलपुर और बेरहामपुर सहित कई स्थानों पर तलाश कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!