Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत, कई घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बिलासपुर, कोरबा, बालोद और लोरमी में हुए इन हादसों में एक स्कूली छात्र समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे एक 12 वर्षीय छात्र जयवंत पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में अलर्ट

वहीं कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कोयले से भरे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे वाहन के नीचे दब गए। मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओमप्रकाश के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।

बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीछे आ रही इनोवा और आयरन ओर से भरी गाड़ी आपस में भिड़ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और मामला दर्ज किया।

See also  वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, सक्ती जिला के तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण,  उत्कृष्ट बताया प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पावर की पहल को बताया उत्कृष्ट

इसी तरह लोरमी में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इन लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!