Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में किए अहम खुलासे…

मुंबई: सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात उनके घर में हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने मीडिया को बताया कि एक आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई थी. प्राथमिक जांच के बाद हमें ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे हम कह सकते हैं आरोपी बांग्लादेशी मूल का है. हम थोड़ी देर में उसका मेडिकल कराएंगे और उसके बाद कोर्ट में पेश करेंगे. मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी.

See also  आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है. इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी से पूछताछ चल रही है. वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था. यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी पहले भी सैफ के घर में आ चुका था? डीसीपी गेदाम ने कहा कि इस बारे में अभी हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. हमें लगता है कि चोरी के इरादे से वह पहली बार सैफ के घर में घुसा था.

See also  रचनात्मक डिजिटल मीडिया के लिए बड़ी संभावनाएं लेकिन इससे उपजी चुनौतियों से निपटने कारगर कदम उठाने भी जरूरी: के.जी. सुरेश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!