Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

OMG! चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बची चालक की जान, जानिए कैसे हुआ हादसा?

OMG! चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बची चालक की जान, जानिए कैसे हुआ हादसा?

कांकेर। OMG! जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल, यहां के गिरहोला मार्ग पर स्थित पुल के पास एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। यह घटना रविवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि, चारभाटा निवासी मोनिका नायक अपनी स्कूटी से गिरहोला से चारामा की ओर जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में स्कूटी से धुआं निकलते देख मोनिका ने तुरंत स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ा किया।

कुछ ही देर में स्कूटी के सामने वाले हिस्से में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मोनिका ने पहले पास में पड़े रेत का इस्तेमाल किया, लेकिन यह तरीका कारगर नहीं हुआ। फिर स्थानीय लोगों ने पास की नदी से पानी लाकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की त्वरित और सामूहिक प्रयासों से आग को नियंत्रित किया गया और स्कूटी को पूरी तरह जलने से बचाया गया।

See also  आचार्य ब्राह्मण मैहर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर से बड़ी संख्या में सजातीय बंधु पहुंचें...

OMG! प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। मोनिका और आसपास के लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!