छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
एनसीसी कैडेटों में युवा दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन…
एनसीसी कैडेटों में युवा दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

जांजगीर-चांपा। सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र 1 जांजगीर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी ने विवेकानंद के विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों के बारे में कैडेटों को बताया। उन्होंने कहा भारत युवाओं का देश है और युवाओं का देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान है। हम सबको अपनी शक्ति एवं बुध्दि का सदुपयोग करना है। एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका निभाना है।
विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस हमें सिखाते हैं कि अगर सही दिशा में युवाओं को मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं। इस साल यानी राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम “राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण” रखी गई है। यह थीम देश के विकास में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। वहीं, इस वर्ष का दूसरा विषय “युवा एक स्थायी भविष्य के लिए: लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना” भी है। कैडेटों में सौरभ तिवारी, जीतू श्रीवास, समृद्धि शर्मा, अनन्या पांडेय, ऐली, फाल्गुनी, स्पृहा, लक्ष्य ने भी अपने विचार रखे। बटालियन से हवलदार श्यामसुंदर ने कैडेटों को बेहतर नागरिक बनने प्रेरित किया। इस दौरान 74 कैडेट्स उपस्थित रहे।



