Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG:करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा…

CG:करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा।

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूल के इलेक्ट्रिशियन, जो फाउंटेन की मरम्मत कर रहे थे, करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया. मुआवजे की मांग को लेकर हुए विरोध के बाद स्कूल प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी और बच्चों की मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की.

जानकारी के अनुसार, लेख सिंह ठाकुर (38 वर्ष), जो डोंगरगढ़ के प्रतिष्ठित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे. वह फाउंटेन की मरम्मत के दौरान पास रखे टुल्लू पंप में आए करंट की चपेट में आ गए. तेज झटके के साथ वह फर्श पर गिर पड़े. वहीं मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने स्कूल प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए.

See also  जल्द भारत आ रहा 8000mAh बैटरी वाला ये दमदार स्मार्टफोन, जानें संभावित फीचर्स

शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया, जिससे भीड़ का गुस्सा और भड़क गया. परिजनों और लोगों के दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन ने मृतक की पत्नी को स्कूल में नौकरी, उनके दो बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई. मृतक लेख सिंह ठाकुर अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं. परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!