Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

OMG : आत्मानंद स्कूल में बड़ा कांड, 11वी के छात्र ने दूसरे छात्र पर फेंका तेजाब…

OMG : आत्मानंद स्कूल में बड़ा कांड, 11वी के छात्र ने दूसरे छात्र पर फेंका तेजाब।

बिलासपुर। OMG : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने स्कूल में ही अपने सहपाठी पर एसिड डाल दिया। इस घटना में छात्र बुरी तरह से झुलस गया और उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

घटना 8 जनवरी को हुई, जब कक्षा 11वीं के छात्र ईसा राज प्रैक्टिकल क्लास में थे। उसी दौरान, कक्षा 11 के ही दूसरे छात्र अयान अंसारी ने अपने साथी ईसा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया। इस हमले में ईसा राज गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद, उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

See also  सांसद कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से 'आशीर्वाद का दिया' जलाने की अपील की, सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर की संध्या जिलेभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

ईसा राज के पिता पी बेनेट ने बताया कि उनका बेटा 11वीं कक्षा में विज्ञान के छात्र के रूप में आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय शिक्षा अधिकारियों को सूचना दी गई, और मामले की जांच शुरू की गई।

स्कूल के प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि एसिड अटैक की शिकायत के बाद दोनों छात्रों के अभिभावकों के बीच चर्चा की गई और दोषी छात्र अयान अंसारी को 20 जनवरी तक निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर तखतपुर के बीईओ कामेश्वर बैरागी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और स्कूल प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!