Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जल्द भारत आ रहा 8000mAh बैटरी वाला ये दमदार स्मार्टफोन, जानें संभावित फीचर्स

न्यूज डेस्क : स्मार्टफोन बाजार में अब कंपनियां सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी क्षमता पर भी खास ध्यान दे रही हैं। हाल ही में Realme ने 10001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश कर सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब Tecno भी भारत में लगभग 8000mAh बैटरी वाले नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा समय में भारतीय बाजार में इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह लॉन्च यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है।

लंबा बैकअप और स्लिम डिजाइन का दावा
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर कम से कम दो दिन तक चल सकता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8mm से कम और वजन 200 ग्राम से नीचे रखा जा सकता है। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और आरामदायक डिजाइन दोनों मिलेंगे।

See also  आगामी लोकसभा चुनाव एवं  होली पर्व व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रात्रि में जांजगीर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लाने के लिए किया गया सघन कामिंग गस्त...

13 फरवरी को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन
Tecno की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Tecno Pova Curve 2 5G को भारत में 13 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च के बाद यह फोन किन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
लीक्स और शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस फोन में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 12GB तक रैम मिलने की उम्मीद है। बाकी फीचर्स का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान हो सकता है।

See also  सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्तः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक...

बड़ी बैटरी फोन की बढ़ती मांग
आजकल यूजर्स लंबे बैकअप वाले स्मार्टफोन को प्राथमिकता दे रहे हैं, खासकर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और लगातार इंटरनेट उपयोग के कारण। ऐसे में Tecno का यह कदम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!