Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Love Story : ‘प्यार अंधा होता है’…! भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां, जानिए कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी…

Love Story : ‘प्यार अंधा होता है’…! भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां, जानिए कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।

नई दिल्ली। Love Story : ‘प्यार अंधा होता है…’ यह कहावत आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। Love Story यहां एक महिला, जो छह बच्चों की मां है, एक भिखारी के प्यार में पड़कर उसके साथ फरार हो गई।

यह मामला हरदोई के हरपालपुर इलाके का है, जहां 36 वर्षीय महिला अपने पति और छह बच्चों के साथ रहती थी, और अब वह कथित तौर पर एक भिखारी के साथ भाग गई है। महिला के पति, राजू ने भारतीय दंड संहिता की धारा 87 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जो महिला के अपहरण से संबंधित है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

See also  Raigarh: आलोक सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे रायपुर से लेकर अंचल की जानी मानी हस्तियां, वर-वधू को दिया आर्शीवाद...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू ने अपनी शिकायत में बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां में रहने वाला नन्हे पंडित अक्सर भीख मांगने के लिए उनके घर और आसपास आता था। नन्हे पंडित की पत्नी राजेश्वरी से बातचीत होती थी और वह फोन पर भी संपर्क में रहते थे।

राजू ने पुलिस को बताया, “3 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे, मेरी पत्नी राजेश्वरी ने अपनी बेटी खुशबू को बताया कि वह बाजार जा रही है, कपड़े और सब्जियां खरीदने। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी, तो मैंने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मुझे शक है कि मैंने भैंस बेचकर जो पैसा कमाया था, वही नन्हे पंडित उसे अपने साथ ले गया है।”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!