Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips : गलत सांस लेने की आदतें हो सकती हैं खतरनाक, समस्या से बचने के लिए जानें सही तरीका…

Health Tips : गलत सांस लेने की आदतें हो सकती हैं खतरनाक, समस्या से बचने के लिए जानें सही तरीका।

Health Tips : सांस लेना जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शरीर के प्रत्येक अंग का जीवनदायिनी ऑक्सीजन पर निर्भर करता है। श्वसन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें ऑक्सीजन को शरीर में लिया जाता है और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकाला जाता है। यह एक स्वाभाविक क्रिया है, लेकिन फिर भी कई लोग गलत तरीके से सांस लेते हैं। इस लेख में हम उन गलत सांस लेने की आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सभी को बचना चाहिए।

Health Tips : 1. मुंह से सांस लेना

Health Tips : मुंह से सांस लेने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के समय मुंह से सांस लेने से मुंह का सूखना, गले में खराश, सांसों में बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त, यह दांतों की समस्याएं, नींद में खलल और चेहरे की संरचना में भी बदलाव ला सकता है। इस आदत को छोड़ने के लिए धीरे-धीरे अभ्यास किया जा सकता है।

See also  मुख्यमंत्री ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वायदा, रायपुर एम्स में हुई श्रवण बाधित वर्षा की सफल सर्जरी, परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार...

Health Tips : 2. ओवर ब्रीदिंग (हाइपरवेंटिलेशन)

हाइपरवेंटिलेशन यानी अत्यधिक गहरी और तेज सांस लेना रक्त में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इस असंतुलन के कारण चक्कर आना, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Advertisment

Health Tips : 3. सांस रोकना

Health Tips : जानबूझकर या अनजाने में सांस को रोकना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जब हम अपनी सांस रोकते हैं, तो खून में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और किडनी व लीवर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

See also  गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती स्टेशन पर प्रथम बार मिलेगा स्टॉपेज, सांसद कमलेश जांगड़े व जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

Health Tips : 4. सही तरीके से सांस लेना

Health Tips : सांस लेने के दो तरीके हैं: नाक से और मुंह से। नाक से सांस लेने में हवा को फिल्टर किया जाता है, जो मुंह से संभव नहीं है। हालांकि, कभी-कभी मुंह से सांस लेना जरूरी हो सकता है, लेकिन नाक से सांस लेने से शरीर की कई समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

Health Tips : डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और यह चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी चिकित्सीय समस्या के बारे में, कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!