Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वेस्ट मटेरियल से निर्मित सजावटी सामानों का लगाया गया स्टॉल…

जांजगीर-चांपा। पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं राधा कृष्ण शिक्षा समिति , महाविद्यालय नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संचालक विनोद बंसल एवं संचालिका डॉ अन्नपूर्णा बंसल, तथा प्राचार्य डॉ ऋत्विज तिवारी उपस्थित रहे। लगातार तीन वर्षों से महाविद्यालय में वेस्ट मटेरियल से निर्मित सजावटी सामानों एवं विभिन्न प्रकार के मिठाईयों का स्टॉल विद्यार्थियों के द्वारा लगाया जा रहा है। अवगत है कि  दिवाली भगवान श्री राम जब रावण को मारकर माता सीता को अयोध्या वापस लेकर लौटे तो उनके स्वागत में नगर वासियों ने दीपों से पुरे नगर को सजाया था, दिवाली बुराई को हराकर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतिक है। इसी को बरकरार रखने के लिए महाविद्यालय के बच्चों द्वारा वेस्ट सामान को फिर से उपयोग में लाने के लिए तथा शिक्षा के साथ व्यवसाय भी सिखाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे विद्यार्थियों के द्वारा वेस्ट मटेरियल से निर्मित सामानों का स्टॉल लगाया गया। जिसमे झूमर, वाल हैंगिंग, रंगीन दिए और मिठाई में केला झूल, नारियल बर्फी, बालूशाही, गुजिया, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, नारियल लड्डू इत्यादि मिठाइयां बच्चो द्वारा बनाकर बेचा गया जिसकी सभी प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा जम कर खरीदारी की गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया। मिठाई और सजावटी सामान में बीएड प्रथम एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी द्वितीय स्थान एवं सी एस प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे इस कार्यक्रम का आयोजन  उप प्राचार्य सिम्पल रजक के दिशा निर्देश पर किया गया। जिसमे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ भावना सोहेल, तेरस दिनकर, राजेंद्र विजयवार, यशोदा शांते, बबिता मधुकर, धनेश्वरी कुर्रे, अखेंद्र कुमार, जोहित कश्यप, प्रीती देवांगन, मालती जांगड़े, रजनी साहू, दीपक चंद्रा, अलोक चंद्रा एवं छात्रा-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  कक्षा 10 वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान किया प्राप्त, सभी विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर ने दी बधाई व शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!