Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: शरीर को फौलादी बना सकता है ये ड्राई फ्रूट…

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स को अगर सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। क्या आप पिस्ता खाने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने के फायदे और इसे अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

पिस्ता में पाए जाने वाले तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी बॉडी में खून की कमी पैदा हो गई है, तो पिस्ता खाकर आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 6 वाहन जप्त...

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी पिस्ता खाया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पिस्ता खाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पिस्ता को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं यानी बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।

एक दिन में कितने पिस्ता खाएं?

Advertisment

आपको एक दिन में 15 से 20 ग्राम से ज्यादा पिस्ता नहीं खाने चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आप पिस्ता को रोस्ट करके या फिर भिगोकर कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता में फाइबर, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी-6, जिंक और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

See also  कोसा कांसा कंचन, वोट देही जन-जन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नेवता, 17 नवम्बर को चुनई तिहार में शत प्रतिशत मतदान की अपील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!