छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम खरौद में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम खरौद में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ल के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को द्वारा 26 अक्टूबर 2024 को रात्रि में मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम खरौद में कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपीयान राजकुमार निर्मलकर उम्र 28 साल साकिन सुकुलपारा खरौद, पंकज श्रीवास उम्र 26 साल साकिन जरहापारा खरौद, योगेश कुमार घृतलहरे उम्र 34 साल साकिन भडेरीया पारा खरौद, दीपक सिदार उम्र 30 साल साकिन जरहा पारा खरौद, देवेन्द्र कुमार उम्र 23 साल साकिन सुकुलपारा खरौद, दिलेश्वर आदित्य उम्र 23 साल निवासी सुकुलपारा खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके पास एवं फड से जुमला 5070/- रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद किया गया। आरोपीयो का कृत्य धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, स.उ.नि. प्रमोद महार एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



