Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रूप से फटाखा बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही, थाना पामगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 03 आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 35 हजार 624 रुपए का अवैध फटाका किया गया बरामद…

 जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से फटाखा बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 35 हजार 624 रुपए का अवैध फटाका बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर की सूचना पर 23 अक्टूबर 2024 को रेड कार्यवाही कर तीन अलग अलग जगहों से आरोपी आरोपी खगेन्द्र कौशिक उम्र 28 साल निवासी डोंगकोहरौद के कब्जे से विभिन्न प्रकार के फटका कुल कीमती 2,53,646 रूपए, आरोपी शिवचरण कश्यप उम्र 40 साल निवासी डोंगकोहरौद के कब्जे से कार्टून व प्लास्टिक के बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखा कुल कीमती 62,317 रूपए एवं आरोपी सूरज कुर्रे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के कब्जे कार्टून में भरा विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखा कुल कीमती 1,19,661 रूपए जुमला कीमती 4,35,624  रुपए को बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, रामदुलार साहू, म.प्रधान आर. बालमती यादव, आर. रज्जू रात्रे, सूरज पाटले, भुनेश्वर साहू, विश्वजीत आदिले, टिकेश्वर राठौर , उमेश दिवाकर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

See also  CG Police Constable Hanged : राजेंद्र नगर में खाली प्लॉट पर पुलिसकर्मी का शव मिला, इलाके में सनसनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!