Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुचीहरदी में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुचीहरदी में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में 23 अक्टूबर 2024 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबीर की सूचना मिला कि थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुची हरदी में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जो मौके पर आरोपीयान शिव कुमार भारद्वाज उम्र 36 वर्ष ग्राम पचरी थाना अकलतरा, राहुल दिवाकर उम्र 21 वर्ष ग्राम बालपुर थाना स्थित, विजय कुमार उम्र 42 वर्ष ग्राम बुचीहरदी, पलटन रात्रे उम्र 35 वर्ष ग्राम बुचीहरदी, रामानुज सुमन उम्र 32 वर्ष ग्राम बुचीहरदी, योगेश उर्फ पप्पु खुंटे उम्र 32 वर्ष ग्राम भिलाई थाना बलौदा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 15090 रूपये नगदी, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा

See also  जिले के अवैध ईट संचालकों के ऊपर खनिज विभाग के जिम्मेदार मेहरबान, प्रति माह लाखों रुपए की राजस्व हानि पहुंचाने वालों के प्रति जिला प्रशासन बना धृतराष्ट्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!