छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
श्रद्धालुओं के लिए खुला मां का दरबार, रंगीन रोशनी से जगमगाया नैला का मॉ दुर्गा पंडाल, विधिवत पूजा पंचमी से…

जांजगीर-चांपा। नैला में इस बार दुर्गा पूजा में थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर की प्रतिकृति का पंडाल अग्रसेन भवन नैला के सामने मैदान में तैयार किया गया है। यहां पांच शेरों में सवार मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है। इस बार दुर्गा पूजा उत्सव में खास लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ दिखाया जा रहा है। वहीं विधिवत पूजा पंचमी तिथि से शुरू होगी। जांजगीर नेला में श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति ने इस बार खास आकर्षण के तौर पर थाईलैंड के अरुण देव मंदिर के तर्ज पर पंडाल तैयार किया है, जिसमें 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ ही बुर्ज खलीफा जैसा लाइट और साउंड शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति के राजेश पालीवाल ने बताया कि 41 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस साल थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध शांति के प्रतीक अरुण देव मंदिर की तर्ज पर भव्य 160 फीट ऊंचा और 150 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है, भव्य पंडाल में मां की 35 फीट ऊंची मूर्ती बनाई गई है।



