Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम पहरीया में जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम पहरीया में जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबीर की सूचना पर  04 अक्टूबर 2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम पहरिया में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर आरोपीयान सहेश राम चैहान उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया, लखनलाल माथुर उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया, भुनेश्वर कुमार बरेठ उम्र 24 वर्ष ग्राम पहरिया, सुनील पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम पहरिया, निलेश केवंट उम्र 26 वर्ष ग्राम परसदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 7580 रूपये नगदी, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका को पालकों ने किया सम्मानित, पिछले 6 सालों से बुनियादी शिक्षा के साथ- साथ समर कैंप से बच्चों की निखार रही प्रतिभा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!