New Governor: रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद ही नई नियुक्तियां की गई हैं।

राष्ट्रपति भवन से जारी किया गया बयान
संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे
महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे सीपी राधाकृष्णन
एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। वहीं, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
शनिवार रात राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
10 राज्यों की लिस्ट, जहां बदले गए राज्यपाल
राज्य राज्यपाल
राजस्थान – हरिभाऊ किसनराव बागड़े
झारखंड – संतोष गंगवार
महाराष्ट्र – सीपी राधाकृष्णन
छत्तीसगढ़ – रमन डेका
पंजाब – गुलाब चंद कटारिया
असम – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मणिपुर – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम – ओम प्रकाश माथुर
तेलंगाना – जिष्णु देव वर्मा
मेघालय – सीएच विजयशंकर



