Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Hariyali Teej 2024: शिव-शक्ति को समर्पित है हरियाली तीज, इस दिन जरूर लगाएं खीर का भोग…

हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से माता पार्वती को समर्पित है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हरियाली तीज के अवसर पर माता पार्वती और भगवान शिव को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

यह व्रत महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए करती हैं।

इस दिन देवी पार्वती को 16 श्रृंगार की चीजें चढ़ाई जाती हैं।

तीज पर पूजा के साथ-साथ भोग का भी बहुत महत्व होता है।

धर्म डेस्क । सावन के महीने में कई तरह के व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। उन सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्व है। इसी तरह सावन में हरियाली तीज का व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए करती हैं।

वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्त होती है। इस दिन महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां पहनती हैं। साथ ही 16 श्रृंगार भी करती हैं। इस बार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा।

Advertisment

हरियाली तीज के दिन लगाएं इन चीजों का भोग
इस दिन देवी पार्वती को 16 श्रृंगार की चीजें चढ़ाई जाती हैं। हरियाली तीज के दिन पूजा के साथ-साथ भोग का भी बहुत महत्व होता है। हरियाली तीज के दिन विशेष प्रकार की चीजों का भोग लगाने से शिव जी और देवी पार्वती प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। आइए, जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन शिव और शक्ति को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

See also  ग्राम पंचायत पामगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित...

खीर


कहा जाता है कि भगवान शिव, देवी पार्वती को खीर बहुत प्रिय है। खीर का भोग लगाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। इस दिन दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए और पूजन के बाद खीर के भोग को अपने पति को खिलाना चाहिए। साथ ही खुद भी खाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

घेवर


इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को घेवर का भोग भी लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घेवर का भोग लगाने से शिवजी और पार्वती जी के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

See also  केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है- अमर सुल्तानिया

सूजी का हलवा


हरियाली तीज के दिन सूजी से बने हलवे का भोग भगवान को लगाना चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं। ऐसे में हलवे का भोग लगाने से भी भगवान जल्द प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन शिव-पार्वती को मालपुए का भोग भी लगाया जा सकता है।

पंचमेवा


हरियाली तीज के दिन पंचमेवा यानी काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा और मखाना को मिलाकर भोग बनाया जाता है। इसे भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से बल, बुद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

See also  प्रेस क्लब के हमर पहुना एसपी रजनेश सिंह ने कहा अब मैं छत्तीसगढ़िया हो गया,बताया क्यों नहीं बने डॉ, कमांडेंट मामा और अफसरों को देख बढ़ा पुलिस में आने का जुनून...

शहद


हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को शहद का भोग भी लगाया जा सकता है। इस भोग को पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिएय़ ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

गुड़ से बनी मिठाई


हरियाली तीज के दिन शिव-शक्ति को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पूजा के बाद इस भोग का दान करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!