Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Kannappa Release Date: गजब! हाथ में त्रिशूल लिए महादेव के लुक में छाए Akshay Kumar, आई ‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट…

तीन दशक से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे अक्षय कुमार अब साउथ सिनेमा की ओर रुख करने जा रहे हैं। वह कन्नप्पा मूवी से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म से अभिनेता का पूरा लुक पहली बार रिवील किया गया है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म कन्नप्पा का एलान पिछले साल किया गया था। फिल्म में अभिनेता की एंट्री से लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था। उनका एक लुक भी सामने आया था, जिसके जरिए अभिनेता ने हिंट दिया था कि वह महादेव की भूमिका निभाएंगे। अब इस पर मुहर भी लग गई है।

See also  देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक्टिव केस 4 हजार पार; किन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मरीज

कन्नप्पा मूवी से अक्षय कुमार का फुल लुक बाहर आ गया है। वह मूवी में महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में डमरू लिए हुए नजर आ रहे हैं। भगवान शिव का ये लुक उन पर जच रहा है। अक्षय कुमार ने धांसू पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम

रखते हुए। इस महाकाव्य कथा को जीवंत करने का गौरव प्राप्त हुआ है। भगवान शिव इस दिव्य यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करें। ओम नमः शिवाय।” भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।”

See also  ग्राम पंचायत छपोरा सचिव भागवत साहू की संलिप्तता से पूरी की गई रेत ठेका की प्रक्रिया सवालों के घेरे में, एक छोटे से कर्मचारी को जिला कार्यालय में इतना अधिक हस्तक्षेप का मौका क्यो दिया गया...

एक ने अभिनेता को बॉलीवुड का किंग बताया है। एक यूजर ने लिखा, “कोई और महादेव के रोल में इतना परफेक्ट नहीं दिखता जितना अक्षय सर दिखते हैं।” लोग फायर इमोजी के साथ भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। भगवान शिव पर आधारित पौराणिक फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, सरथकुमार, मधु, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल और ब्रह्मनंदन जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!