Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ आगजनी की घटना का मुख्य आयोजक किशोर नवरंगे गिरफ्तार…

किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का है संस्थापक पूर्व में भी रेजीमेंट का जिला अध्यक्ष था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकडने के लिए, दी जा रही है लगातार दबिश। वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल आरोपियों की पहचान कर की जा रही है, गिरफ्तारी। अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में आयोजित 10 जून 2024 को धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर चोटें आई है। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, तथा इसमें शामिल आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। कि प्रकरण में दिनांक 19.06.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सरगर्मी से पता तलाश जारी है। प्रकरण में जांच विवेचना कार्यवाही अभी जारी है।

See also  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की प्रेस वार्ता, 26 से 28 अक्टूबर तक भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान, ये दिवाली सदस्यता वाली,दिल से ,जुड़े दल से जुड़े कमल से : किरण देव, भाजपा के सदस्यता अभियान ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़े : किरण देव...

की इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले लोगों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया, जिसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा आयोजकों के नाम, पते, फोटो आदि की पहचान कर उनके छिपने की हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश जा रहा था। साथ ही मुखबिर के माध्यम से भी इन आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाया जा रहा था, कि इसी बीच पता चला कि किशोर नवरंगे, घटना के तुरंत बाद बलौदाबाजार से फरार होकर लवन क्षेत्र में कहीं छुपा हुआ है। कि पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंचकर किशोर नवरंगे को हिरासत में लिया गया।

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया बी डी एम अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश, गांव-गांव में लगाए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर - कलेक्टर...

किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का संस्थापक है। पहले यह भीम रेजीमेंट का जिला अध्यक्ष था। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने एवं सोशल मीडिया आदि के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भडकाने में किशोर नवरंगे आरोपी है। दिनांक 10.06.2024 से ही आरोपी किशोर नवरंगे को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई थी, परिणाम स्वरूप किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा किशोर नवरंगे से गहन पूछताछ जारी है, जिसमें घटना में शामिल अन्य आरोपियों एवं संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है। कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

See also  विशेष लेख: आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!