Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सार्वजनिक स्थानों में शराबखोरी करने वालों पर चाम्पा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिले में चाम्पा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 12 आरोपियों को पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार कुमार ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता ने कार्रवाई की।

See also  Face Wash Use : सर्दी के मौसम में फेस वॉश से जुड़ी न करें ये 5 गलतियां! स्किन को बना देती हैं डल और ड्राई, जानें क्या है सही तरीका...

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • सरोज सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी दतौद
  • गौतम सिदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी नवरंगपुर शक्ति
  • सालिक राम टंडन, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहरिया हरदी बाजार कोरबा
  • राकेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी जगदल्ला चांपा
  • भीम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जगरानी कॉलेज नया बाराद्वार
  • युगाश कारकेल उर्फ सोनू, उम्र 31 वर्ष, निवासी शारदा चौक जांजगीर
  • सागर दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर
  • कृष्णा महंत, उम्र 31 वर्ष, निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर
  • राम शंकर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी धाराशिव थाना नवागढ़
  • आनंद कंवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी घटोली चौक चांपा
  • राजेंद्र सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी घटोली चौक चांपा

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा प्रधान आरक्षक अमित सलूजा पुष्पलता साहू , शंकर राजपूत, सुमंत सिंह, जयउराव, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
See also  वरदान नहीं… मुसीबत भी खड़ी कर सकता है AI! गलती से भी न लें ये सलाह

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!