Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रोजगार दिवस में दी गई मनरेगा श्रमिकों को बड़ी हुई मजदूरी दर की जानकारी…

रोजगार दिवस में दी गई मनरेगा श्रमिकों को बड़ी हुई मजदूरी दर की जानकारी

मनरेगा में मजदूरों को मिलेंगे 1अप्रैल से 221 रुपए प्रति दिवस

 अमृत सरोवर के तहत तालाब निर्माण, वृक्ष माला नदी तट संरक्षण के तहत होने वाले आयोजन की दी गई जानकारी

जांजगीर चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना माध्यम से ग्राम पंचायतों में विगत दिनों रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में मनरेगा श्रमिकों को 1 अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी दर 221 रुपए प्रति दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनाई जा रहे अमृत सरोवर तालाब निर्माण की जानकारी के साथ ही वृक्ष माला नदी तट संरक्षण के तहत होने वाले आयोजन की ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
रोजगार दिवस का आयोजन ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ एवं मनरेगा के समस्त कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिमाह रोजगार दिवस आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है और मनरेगा के दिशा निर्देशों की जानकारी ग्रामीणों को देने कहा है। विगत दिवस आयोजित रोजगार दिवस के माध्यम से मजदूरों को 1 अप्रैल 2023 से बढ़ी हुई मजदूरी दर से अवगत कराया गया। इसके अलावा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवर के बारे में बताया गया। इसके साथ ही वृक्ष माला नदी तट संरक्षण के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। मजदूरों को आधार बेस्ड मजदूरी भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम आदि से अवगत कराया गया। जनपद पंचायत बलौदा कार्यक्रम अधिकारी श्री ह्रदय शंकर ने ग्राम पंचायत कोसमंदा में रोजगार दिवस आयोजन में पहुंचकर मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पहरिया में भी आयोजन हुआ। जनपद पंचायत डभरा ग्राम पंचायत पलसदा में रोजगार दिवस आयोजन किया गया। जनपद पंचायत मालखरौदा की ग्राम पंचायत मुक्ता में रैली निकालकर रोजगार दिवस मनाया गया।

See also  हेलमेट बैंक खोल रहे बीजेपी MLA, 1 मई से एक रूपए किराए में मिलेगा...

दिनांक 11/04/2023 मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जिला पंचायत जांजगीर चांपा

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!